हिमाचल: सवेरे सवा 3 बजे चरस की खेप लेकर रेन शेल्टर में बैठे थे दो युवक, पकड़े गए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सवेरे सवा 3 बजे चरस की खेप लेकर रेन शेल्टर में बैठे थे दो युवक, पकड़े गए


चंबाः
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के चंबा जिले से सामने आया है। जहां पुलिस व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों के पास से नशे की बड़ी खेप बरामद करते हुए  2 किलो 52 ग्राम चरस को कब्जे में लिया। 

यह भी पढ़ें: पूर्व CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, बताया- बोल्ड नेता

बरामद किए गए नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामने की छानबीन करने में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान नारायण सिंह निवासी ग्राम कंडोग तहसील चुराह जिला चंबा और कर्म सिंह निवासी गांव ढिडवास तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में रातों रात हुई बारिश-राजधानी में गिरे ओले: अब 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

इस मामले की पुष्टि करते हुए नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की टीम के ASI करतार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक टीम सोमवार सुबह यानी आज डलहौजी में जीरो प्वाइंट जसोरगढ़ में गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को रेन शेल्टर में बैठे हुआ देखा तो उनसे पूछताछ की गई। 

यह भी पढ़ें: क्या हिमाचल में दिन दहाड़े उठा ली गई 17 साल की लड़की, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जिसके बाद शक के आधार पर टीम ने उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्होंने दोनों व्यक्तियों के पास से 2 किलो 52 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस टीम नशा तस्करों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ