शिमला। हिमाचल प्रदेश में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सूबे की जयराम सरकार द्वारा एक एक कर कई सारी छूटें दी जा रही हैं। इस सब के बीच प्रदेश के भीतर बढ़ी पर्यटकों की भारी आमद के बीच अब सूबे की जयराम सरकार प्रदेश के भीतर 100 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ बसों के संचालन को मंजूरी देने जा रही है। प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: नड्डा के VIP ड्यूटी में गई 108 एम्बुलेंस: होमगार्ड बना लहूलुहान युवक के लिए भगवान
अब बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को आगामी 7 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा, जहां इस प्रस्ताव पर मुहर लगना लगभग लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लाइनमैन का बेटा बिना कोचिंग के बन गया सिविल जज, बताया सफलता का मंत्र
परिवहन निगम भी बसों में सवारियों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाने की मांग कर रहा है। प्रदेश में इस समय करीब 1500 बसें रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं, जबकि बाहरी राज्यों के लिए 317 बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम का मानना है कि अगर सरकार 100 फीसदी तक सीटिंग क्षमता बढ़ाने के आदेश जारी करती है तो प्रदेश और बाहरी राज्यों के रूटों में 33 सौ बसें चलाई जाएंगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks