हिमाचल के ITI पास युवा कर लें तैयारी: इन 50 पदों पर होने जा रही है भर्ती- जानें पूरी डिटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के ITI पास युवा कर लें तैयारी: इन 50 पदों पर होने जा रही है भर्ती- जानें पूरी डिटेल


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के आईटीआई पास युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, सूबे के कांगड़ा जिले में इन युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी में बताया गया कि विभिन्न कारखानों में विभिन्न श्रेणियों के 50 पद भरे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी: यहां भरे जा रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद, जानें लास्ट डेट

इन पदों को भरने के जिले के अंतर्गत आते पालमपुर में 9 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन किया जाना तय हुआ है। इस सभी पद एलाइंस स्टाफिंग, हिम टेक्नो फोर्ज लिमिटेड विलेज बिल्लनवाली, साईं रोड़ बद्दी के माध्यम से विभिन्न कारखानों में में भरे जाने हैं। 

जानें किन-किन पदों पर निकली है भर्ती:

  • आईटीआई पास ट्रेड फिटर
  • मशीनिस्ट
  • टर्नर

कब और कहां पर होना है इंटरव्यू: साक्षात्कार सुबह साढ़े 10 बजे 9 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर में लिए जाएंगे।

आयुसीमा: 18 से 42 वर्ष 

वेतनमान: 9,500 रुपये प्रतिमाह (अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे) 

जानें कहां होगी पोस्टिंग: चयनित युवाओं का कार्यस्थल बद्दी जिला सोलन होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ