चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सुबह सवेरे एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के तीसा-भंजराडू-चरड़ा मार्ग पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 5 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें शामिल दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिजली महादेव आए युवक की 'थार' खाई में समाई: 1900 Km का सफ़र तय कर आया था दर्शन को
वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया, वहीं गंभीर रूप से घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सांप ने डसा पर नहीं चला पता- अब मां-पत्नी और दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ शख्स
बताया जा रहा है कि इस हादसे में गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे की ओर नहीं पलटी नहीं तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। बतौर रिपोर्टस यह हादसा आज सुबह यानी शनिवार को टिकरी के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस सुबह चरढ़ा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी। घायलों को स्थानीय लोगों ने तीसा अस्पताल पहुंचाया है।
यहां जाने कैसे पेश आया हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक़, उक्त निजी बस चरढ़ा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी और इस दौरान देहरोग में मझोगा के निकट अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बतौर रिपोर्ट्स, गाड़ी का ड्राइवर साइड का मेन पट्टा टूट जाने की वजह से यह हादसा पेश है। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से यह बड़े हादसे में परिवर्तित होने से रह गया। बताया जा रहा है बस पैरापिट से रुक गई, अन्यथा सीधे खाई में गिर सकती थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks