हिमाचल: उफान मार रही सतलुज में कूद गया युवक- जारी है तलाश पर..

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: उफान मार रही सतलुज में कूद गया युवक- जारी है तलाश पर..


शिमला।
हिमाचल प्रदेश की र्जाधानी शिमला के अंतर्गत आते रामपुर बुशहर शहर को कुल्लू जिले से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से आज दोपहर एक युवक उफनाती हुई सतलुज नदी में छलांग लगा दी। मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिली पाया है। 

यह भी पढ़ें: अब 100 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ होगा बसों का संचालन! परिवहन विभाग का प्रस्ताव तैयार

छलांग लगाने वाला युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां घर-घर जाकर कालीन बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद करीब बजे का है, जब युवक जगातखाना पुल से सतलुज नदी में कूद गया। पानी के तेज बहाव में कुछ ही दूरी तक युवक दिखाई दिया और इसके बाद उफनती नदी में लापता हो गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: नड्डा के VIP ड्यूटी में गई 108 एम्बुलेंस: होमगार्ड बना लहूलुहान युवक के लिए भगवान

सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और युवक की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच में पता चला कि नदी में कूदने वाला युवक जहांगीर (19), पुत्र बरकत अली, गांव व डाकघर सदाबाग, तहसील, पुलिस स्टेशन हदिया, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह यहां कालीन बेचने का काम कर रहा था। पुलिस लापता युवक की सतलुज नदी के किनारे तलाश कर रही है। मगर अभी तक उफान पर बह रही सतलुज नदी में युवक को तलाशने में मुश्किलें आ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ