शिमला। हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार में जल शक्ति मंत्री का जिम्मा संभाल रहे महेंद्र सिंह ठाकुर का एक बयान बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल्लू के बंजार में कार्यक्रम मंच से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की शिक्षकों के प्रति की टिप्पणी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री महेंद्र सिंह के इस बयान को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगातार प्रदेश सरकार और मंत्री को घेरने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उफान मार रही सतलुज में कूद गया युवक- जारी है तलाश पर..
वहीं, सूबे का मीडिया भी मंत्री के विपक्ष में लगातार ख़बरें चलाकर शिक्षक संघ का समर्थन कर रहा है। लेकिन इस पूरे मामले की असल सच्चाई कुछ और है जो सूबे की मीडिया कर्मियों द्वारा ना तो उठाई जा रही है और ना ही दिखाई जा रही है। दरअसल, सूबे की जनता का एक बहुत ही बड़ा हिस्सा मंत्री के इस बयान का समर्थन भी कर रहा है और मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा की गई इस टिपण्णी को बिलकुल सही ठहरा रहा है।
यह भी पढ़ें: अगले महीने ही आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर: सितंबर में नजर आएगा चरम- रिपोर्ट में दावा
दो दिन पहले इस मामले को लेकर न्यूज 4 हिमालायंस की तरफ से इस मसले पर एक खबर लगाईं गई थी, जिसमें हमारे यूजर्स द्वारा की गई टिप्पणियों को हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे पढने के बाद आप खुद यह बात बड़ी ही आसानी से सांझ सकेंगे कि आखिर जनता का मूड इस मसले को लेकर किस तरफ है।
नोट: जनता जनार्दन होती है और हमने इस खबर में जनता के हर एक कमेन्ट को दिखाया है जो उनके द्वारा किया गया है। ऐसे में अब सोचने का विषय है कांग्रेस नेताओं की राजनीति जो चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक बयान को मुद्दा बनाने में जुटे हुए और एक बार हिमाचल के उन मीडिया वालों द्वारा जबरदस्ती किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी सोचना चाहिए। जो सरकार के खिलाफ एक दूसरे राजनीतिक दल के प्रोपोगेंडे को हवा देने में जुटे हुए हैं। पता नहीं कितना पैसा मिल रहा है समझ नहीं आ रहा..










0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks