हिमाचल के तीन मामले: 2 महिलाओं समेत कुल 3 ने गंवाई जान, कहीं वाहन ने ठोंका-कोई खाई में समाया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के तीन मामले: 2 महिलाओं समेत कुल 3 ने गंवाई जान, कहीं वाहन ने ठोंका-कोई खाई में समाया


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सड़क हादसों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। वहीं, कल का दिन भी सूबे के लिए काफी बुरा गुजरा और दिन भर अलग-अलग जिलों से हादसों की ख़बरें सामने आती रही। इसी कड़ी में हम आपको बीते कल पेश आए तीन हादसों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 2 महिलाओं समेत कुल तीन लोगों की जान चली गई। 

कुल्लू में ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

मनाली-कुल्लू मार्ग पर पतलीकूहल के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि स्कूटी सवार को एक स्वराज माजदा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जब तक एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तब तक स्कूटी सवार की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वराज माजदा चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक स्कूटी चालक की पहचान (29) भानु प्रताप निवासी गांव वनौतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के कर्मचारियों को मिलेगा 11 फीसद डीए पर एरियर नहीं मिलेगा!

कांगड़ा : कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत

बनखंडी पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत पड़ते बनखंडी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान बनखंडी के भरदूं गांव के निवासी अनिल बाहड़ी की पत्नी (45) रित्तु बाला के रूप में हुई है। चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव सेराथाना, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। हादसे से मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा बिना ड्राइवर का ट्रक; बीच में पिस गया बाइक सवार

खाई में लुढ़की कार, CRI कसौली की महिला कर्मी की मौत

कसौली में एक कार के खाई में गिर जाने से महिला की मौत हो गई। गढ़खल से बरूरी संपर्क मार्ग पर नालवा के नजदीक कार (पीबी 10 सीयू-1830) सड़क से करीब 50 मीटर नीचे ढांक में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते उसे एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर रैफर कर दिया। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान 30 वर्षीया पूनम उर्फ पारुल निवासी गांव नालवा के रूप में हुई है। महिला कार में अपना दादा ससुर प्रदीप कुमार के साथ नौकरी पर सीआरआई कसौली जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ