मंडी/ लाहुल स्पीति: हिमाचल में आकर हुडदंग मचाने वाले टूरिस्टों को लेकर पुलिस काफी सख्त है। इसी कड़ी में बीते कल मंडी जिले में तलवारबाजी कर स्थानीय लोगों को घायल करने वाले चार पंजाबी पर्यटकों को हिमाचल पुलिस ने लाहुल स्पीति से धर दबोचा है।
तलवार से हमला कर लाहुल भागे:
हिमाचल पुलिस ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 12 घटें के अंदर धर दबोचा है। ये सभी आरोपी मंडी शहर के रोटरी चौक पर बीती रात अपनी फॉर्चुनर कार से निकलकर तलवार लहरा कर हुडदंगबाजी कर रहे थे। स्थानीय युवक अनिल शर्मा और हितेश वैद्य ने इन्हें टोका तो उन चारों ने तलवार से हमला कर दिया। जिसमें अनिल शर्मा की उंगली कट गई। वह पीजीआई चंडीगढ़ में इलाजरत हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बैक हो रही कार की चपेट में आए 'दो भाई'; एक स्वर्ग सिधार-एक पहुंचा अस्पताल
पंजाबी पर्यटकों की ये करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडी जिले की पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दी गई।
लगातार ट्रेक कर रही थी पुलिस:
आरोपियों को लगातार ट्रेक किया जा रहा था। आखिरकार, मंडी और लाहुल स्पीति जिले की पुलिस के संयुक्त प्रयास से लाहुल स्पीति स्थित कोकसर से सभी आरोपियों को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: 311 वन रक्षक के पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ लें पूरी डीटेल
चारों आरोपी हमला करने के बाद कुल्लू की तरफ भागे लेकिन इन्होंने मेन हाईवे की बजाय वाया कटौला सड़क को जाने के लिए चुना। वहां से होते हुए ये लाहौल स्पीति के कोकसर जा पहुंचे। जहां से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
की जा रही है शिनाख्त:
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों की शिनाख्त के बाद ही यह तय हो पाएगा कि हमलावर यही लोग थे या नहीं। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks