हिमाचल से बुरी खबर: होटल की 5वीं मंजिल से गिरा युवक, टूटी जीवन की डोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल से बुरी खबर: होटल की 5वीं मंजिल से गिरा युवक, टूटी जीवन की डोर


ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित चिंतपूर्णी से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्थित एक होटल की पांचवी मंजिल से गिरने के चलते 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी बठरा, जसवां परागपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब कश्मीरी भी करने लगे तस्करी: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक

यह घटना रविवार सुबह 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस को चिंतपूर्णी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक की होटल की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। देहरा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था  पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटी का जन्म होते ही 51,000; हजारों रूपए छात्रवृत्ति- हॉस्टल फीस और बहुत कुछ, जानें

बताया जा रहा है कि युवक जब 5वीं मंजिल से गिरा तो साथ लगते एक होटल में ठहरे कुछ लोगों ने उसे गिरते हुए देखा और शोर मचाया। एक अन्य व्यक्ति खेतों में लकडिय़ां इकट्ठा कर रहा था, जिसने इस घटना को देखकर एक निजी होटल मालिक के घर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: IPH दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला कर्मचारी की रुक गई सांसें, जांच शुरू

यह भी बताया जा रहा है कि लॉकडाऊन के चलते कारोबार न होने के कारण युवक डिप्रेशन में था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब वह होटल में बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह होटल की छत पर गया और होटल के एक किनारे पर पैर फिसलने से नीचे गिर गया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ