हमीरपुर: डाक विभाग मंडल हमीरपुर ने 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आमंत्रित की है. ये पोस्ट पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और रुरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस कर्मी के हैं. यह बीमा एजेंट के रूप में डाक विभाग में लोगों का बीमा करेंगे।
प्राइवेट बीमा कंपनियों की बजाय सरकारी उपक्रम और विश्वसनीय डाक विभाग के बीमे को कर लोगों को इसका लाभ देंगे। इसके लिए डाक मंडल हमीरपुर में इस बार 100 ऐसे बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इनके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
- आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अगस्त, 2021
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
अन्य जरूरी बातें:
- आधार कार्ड, योग्यता सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और पांच हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे।
- एजेंट की नियुक्ति तीन सालों के लिए होगी।
- तीन साल बाद उसकी एजेंसी पुन: शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क हुई जयराम सरकार: सूबे में एंट्री को लेकर बनाए नए नियम
प्राइवेट बीमा कंपनियों से कम प्रीमियम पर अधिक ब्याज डाक विभाग देता है। वहीं, यहां नियुक्त पीएलआई और आरपीएलआई को भी अच्छा खासा कमीशन मिलता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks