हिमाचल के लोगों को पंजाबी ठग ने दिखाए अमीर बनने के सपने, लूट लिए 14 करोड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के लोगों को पंजाबी ठग ने दिखाए अमीर बनने के सपने, लूट लिए 14 करोड़

मंडी: पंजाब की दो कंपनियों द्वारा हिमाचल में 150 लोगों के साथ करीब 13-14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के कार्यों का प्रलोभन देकर लोगों से पैसा इन्वेस्ट करने को लेकर अनेक सपने दिखाए। फिर गायब हो गए.

भोले-भाले लोगों को दिखाए सपने:

दरअसल, सुंदरनगर निवासी अमन कुमार ने दर्ज शिकायत में बताया है कि पंजाब की कंपनी हर घर मॉल डॉट कॉम और गैजबोजोन कंपनी के मालिक दीपक जिंदल और दीपक सिंगला कुछ माह पहले सुंदरनगर आए थे। उन्होंने कंपनी के काम का बड़े बड़े सपने दिखा कर लाखों रूपए इस्वेस्ट करने को कहा.

यह भी पढ़ें: हिमाचल: हाईवे की जद में आया बुजुर्ग का घर, सरकार से कहा- नहीं चाहिए मुआवजा; की ये मांग

दोनों के इस जाल में करीब 150 की संख्या में स्थानीय लोग फंस गए. सभी ने पैसे इन्वेस्ट किए. कुल मिलाकर करीब 13 से 14 करोड़ रुपये की राशि कंपनी में लोगों ने इन्वेस्ट कर दी। उसके बाद न तो कंपनी ने उन्हें कोई सामान दिया और न ही उनकी राशि वापस की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आई लड़की की रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने लूटी आबरू, वीडियो भी बनाया

अमन का कहना है कि बार-बार संपर्क करने पर भी कंपनी की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अमन कुमार ने पुलिस से मांग उठाई है कि धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलाई जाए। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ