शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे. आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी, क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप सहयोग नहीं दे पाएंगे. इस बात का विशेष ख्याल रखें. आपका अपने प्रति विश्वास ही आपको लगातार सफलता दिलाएगा, इसलिए मेहïनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें.
मेष (Aries) : आज बच्चों के कारण घर में खुशियां रहेंगी. अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी. क्या न करें- किसी के ऊपर अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें.
वृष (Taurus) : आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी. निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें. क्या न करें- अनावश्यक विवादों से बचें. नए लोगों से संबंध जोडऩे के पहले पूर्ण विचार करें.
मिथुन (Gemini) : आज लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे. अजीविका के साधनों से लाभ रहेगा. निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी. क्या न करें- राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों को आज सतर्क रहना होगा.
कर्क (Cancer) : आज अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा. अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आपका रवैया टालते रहने का है, जो किसी भी तरहï से ठीक नहीं है.
सिंह (Leo) : आज स्वास्थ्य को लेकर आपकी भाग-दौड़ हो सकती है. कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है. क्या न करें- आज जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें.
कन्या (Virgo) : आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी. पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है. क्या न करें- परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks