अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे. आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी, क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप सहयोग नहीं दे पाएंगे. इस बात का विशेष ख्याल रखें. आपका अपने प्रति विश्वास ही आपको लगातार सफलता दिलाएगा, इसलिए मेहïनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें.
तुला (Libra) : आज काम जल्दी पूर्ण न होने पर भी आप न तो हिम्मत हारने वाले हैं और न ही थकने वाले हैं. क्या न करें- आज आपके साथी अपने हिसाब से काम करेंगे, उन्हें हतोत्साहित न करें.
वृश्चिक (Scorpio) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आज धर्म व शुभ कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा. कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न रखें.
धनु (Sagittarius) : अपने से बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद लेते रहें और प्रयास करें कि कोई स्त्री आपसे नाराज न हो. भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा. क्या न करें- अपनी सोच को गलत दिशा में भटकने न दें.
मकर (Capricorn) : कुछ व्यापारिक मसौदे पर हस्ताक्षर करने और कारोबार का विस्तार करने के लिए यहï बेहतर समय है. क्या न करें- मानसिक तनाव परेशान करेगा और अनिद्रा का अनुभव महसूस करेंगे.
कुंभ (Aquarius) : आज निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी. समाज में मान-मर्यादा बढ़ेगी. क्या न करें- अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.
मीन (Pisces) : आज विदेशी कार्यों के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है, आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. क्या न करें- आज गलत लोगों के संपर्क में आने से बचें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks