राशिफल 04 अगस्त: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 04 अगस्त: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला:
 हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा. घर का वातावरण आनंददायक रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे. आप अपनी तर्कशक्ति से अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकेंगे. इस साल नए काम की शुरुआत का भी योग है.

तुला (Libra) : आज अपनी बातों को आप बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें, अन्यथा आपको काफी परेशानी हो सकती है.

वृश्चिक (Scorpio) : आज विद्यार्थियों के लिए बेहद उत्तम और फलदायी दिन रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्रा के लिए समय अनुकूल है. क्या न करें-आज यात्रा के दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतें.

धनु (Sagittarius) : आज के दिन विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. क्या न करें- आज किसी बेवजह की चीज को लेकर ज्यादा परिश्रम ना करें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. क्या न करें- जीवनसाथी से किसी प्रकार का विवाद ना करें, अन्यथा संबंध विच्छेद भी हो सकता है.

कुंभ (Aquarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा. कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है.

मीन (Pisces) : आज के दिन आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज भाइयों से विवाद ना करें. परिवार में मधुर संबंध बनाए रखें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ