अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है.
मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें.
वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें. क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें.
मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा. क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं.
सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. नए वाहन के खरीदने का भी योग है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे.
कन्या (Virgo) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks