अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है.
तुला (Libra) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं. यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं. क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. पिता से अनबन न करें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें.
धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा. सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं.
मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी. क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें.
कुंभ (Aquarius) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे. क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं.
मीन (Pisces) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है. क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks