शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है. जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे. आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी. कुछ सरप्राइज इस साल आपकी किस्मत बदल सकते हैं.
तुला (Libra) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे. कार्य से संबंधित यात्राओं का भी लाभ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद करने से बचने की कोशिश करें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं. क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों.
धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें.
मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आपके परिवार में सुख शांति रहेगी. क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें.
कुंभ (Aquarius) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बहुत अनुकूल है. किसी से भी बहस करने से बचें. मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें. क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं.
मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं. विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks