हिमाचल: शौच के लिए लॉकअप से बाहर निकला चोर खिड़की से भागा- थाने में हडकंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शौच के लिए लॉकअप से बाहर निकला चोर खिड़की से भागा- थाने में हडकंप


शिमला:
मोबाइल चोरी में गिरफ्तार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मामला शिमला जिले का है. गिरफ्तार युवक संजय ने ठियोग के एक दुकान से बीते 3 अगस्त को तीन मोबाइल और 7500 रुपए चुराए थे।

शौचालय की खिड़की से हुआ फरार:

मिली जानकारी के अनुसार उक्त चोर संजय को गिरफ्तार करने के बाद लॉकअप में रखा गया था. शनिवार को शौच के लिए पुलिस ने उसे लाक अप से बाहर निकाला, तो आरोपी ने शौचालय की खिड़की से छलांग लगाई और फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो हाथ नहीं आया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के दिव्यांग मॉडल ने रचाई बिहारी युवती से शादी: इलाज के दौरान हुआ था प्यार

अभियुक्त के फरार होने की घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'शराबी' महिला ने किया जमकर नशा- पेड़ के नीचे लेटी और यमराज ने उठा लिया

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने पर आईपीसी की धारा 224 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें आरोपी को तलाश करने में लगी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ