सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों के चालान काटने को लेकर कई बार लापरवाही और तकनीकी खामियों की वजह से हुई समस्याओं से जुडी कई तरह की ख़बरें सामने आ चुकी हैं।
इस कड़ी में अब सूबे के सिरमौर जिले से एक नया मामला सामने आया है। हालांकि, ये पहले सामने आ चुके मामलों से काफी अलग है। दरअसल, यहां स्थित शिलाई में गाडी का चालान जमा करवाने के बावजूद भी एक शख्स को कोर्ट से समन भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार से हुई टक्कर में चली गई 22 वर्षीय बाइक सवार की जान, ड्राइवर हुआ अरेस्ट
बतौर रिपोर्ट्स, इसको लेकर अमित चौहान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कार का नो पार्किंग में चालान 25 दिसंबर 2020 को किया गया। इस चालान को ऑनलाइन के माध्यम से 16 जनवरी 2021 को भुगत लिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: PGCIL में निकली 1110 अंप्रेंटिस की भर्ती, हिमाचल में भी काम करने का मौका
ऑनलाइन चेक करने पर पुलिस विभाग की वैबसाइट पर कोई लंबित चालान नहीं दिखाया जा रहा है। अमित की मानें तो इसके बावजूद उन्हें कोर्ट से समन प्राप्त हुआ है। उनके अनुसार शिलाई में दो-तीन परिचितों ने भी इसी तरह की घटना का जिक्र किया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks