शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले अब एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही साथ बच्चों में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बतौर रिपोर्ट्स, ऐसे में प्रदेश तीसरी लहर की आहट से इंकार नहीं किया जा सकता है। बता दें की बीते तीन दिन में सूबे में 700 से ज्यादा केस रिपोर्ट हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ से लटका मिला एक 60 वर्षीय बुजुर्ग- मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया परिवार का बयान
बीते कल हिमाचल में 256 कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 37 बच्चों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडी जिले के 10, कांगड़ा आठ, शिमला के रोहड़ू में 10 बच्चे, बिलासपुर पांच, हमीरपुर तीन, ऊना और चंबा में दो-दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्रा को कॉलेज के कमरे में बंद कर सटा दी बंदूक, जांच में निकली नकली; युवक गिरफ्तार
वहीं, राजधानी के रोहड़ू उपमंडल में सरकारी स्कूल के कई विद्यार्थियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव होने से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूजारली में नौ विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बतौर रिपोर्ट्स, आईटीआई टिक्कर के एक छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिछले कल रोहड़ू आईटीआई के दो छात्र भी पॉजिटिव पाए गए थे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks