हिमाचल: सवारियों को लेकर जा रही बस सड़क से उतरी- बुलानी पड़ गई JCB

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सवारियों को लेकर जा रही बस सड़क से उतरी- बुलानी पड़ गई JCB

हमीरपुर: बस दुर्घटना की एक बड़ी खबर हमीरपुर जिले से सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार दियोटसिद्ध से पठानकोट जा रही निजी बस गलोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

बता दें कि इस सड़क हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. उक्त बस का टायर दूसरी बस को पास देते समय नाली में फंस गया.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: 14 तक बिगड़ा रहेगा- इन सात जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

नाली में बस का पहिया फंसने के बाद सभी यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिसके बाद बस को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी. जिसके बाद जेसीबी की सहायता से बस को सडक पर लाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ