शिमला. सीबीएसई की 10वीं कक्षा के मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में हिमाचल प्रदेश का परिणाम 99.95 फीसदी रहा है। पावंटा साहिब के सुशांत परमार ने 99.20 फीसदी अंक अर्जित किए। इसी तरह सिरमौर स्थित नाहन के गुन्नुघाट में रहने वाले नीरज सिंघल व ममता सिंघल के घर जन्मी अगम्या ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं थम रहा नशा: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 25 साल का लड़का
बतौर रिपोर्ट्स, हिमाचल में कुल 15837 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। 15829 विद्यार्थी पास हुए हैं। 99.96 फीसदी लड़के, और 99.94 फीसदी लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए। सीबीएसई ने प्री बोर्ड के 40 फीसदी अंकों, मिड टर्म परीक्षा के 30 फीसदी, आंतरिक मूल्यांकन के 20 फीसदी और यूनिट टेस्ट के 10 फीसदी अंकों के आधार पर वार्षिक परिणाम तैयार किया है। प्रदेश में कुल परीक्षा देने वाले 8990 में से 8986 लड़के और 6847 में से 6843 लड़कियां पास हुईं।
अगम्या ने देखा अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना
11वीं में अपने सपने को साकार करने के लिए अगम्या ने नॉन मेडिकल संकाय को चुना है, क्योंकि वो अभी से ही इस बात से वाकिफ है कि यदि एयरोस्पेस में कैरियर बनाना है तो भौतिक विज्ञान में महारत हासिल करनी होगी। अगम्या ने कहा कि कोवि संकट में स्कूल जाने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को भी खूब एंजॉय किया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks