सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामलों पर कहीं से भी लगाम लगती नहीं दिख रही है। सूबे में लगभग हर आयु वर्ग के लोग आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाकर अपनी जान दे देते हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल से सामने आया है। जहां पर 9वीं कक्षा में पढने वाली एक छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। जान गंवाने वाली लड़की की उम्र मात्र 14 साल थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड्ड में बहा 7 वर्षीय मानसिक दिव्यांग घर से सौ मीटर दूर ही मिला, पानी की तरफ होता था आकर्षित
अब उसने इतनी कम उम्र में ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने अपने कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा लगाया है। वहीं, इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। बताया गया की किशोरी नेपाली मूल की है, लेकिन उसका परिवार लंबे समय से यही पर रह रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी कार्यालय में ऑन ड्यूटी पी रहे थे शराब, सस्पेंड हुए तो कहा- फ्रूट जूस था
बतौर रिपोर्ट्स, मृत लड़की की भाभी ने जब नाबालिग को कमरे में फंदे से लटका देखा तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत ही अपने ससुर को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच कर दी है। अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks