यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश की चेतावनी, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी- यहां पढ़ें डीटेल
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अगर प्रदेश में घूमने के लिए आते हैं तो 3 दिन तक उन्हें प्रदेश के पर्यटन विभाग के होटलों में फ्री में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने,पीने व घूमने फिरने का सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।
अतिथि देवो भव:
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 8, 2021
टोक्यो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को हिमाचल सरकार की ओर से हार्दिक बधाई।
आप देवभूमि हिमाचल पधारेंगे तो हमारी सरकार HPTDC द्वारा संचालित होटलों में आपके सत्कार की बेहतर व्यवस्था करेगी।
देवभूमि में आप सबका अभिनंदन।#Tokyo2020 pic.twitter.com/4QVFcWwGvt
इस सम्बन्ध में सीएम जयराम ठाकुर ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें वो लिखते हैं कि अतिथि देवो भव:, टोक्यो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को हिमाचल सरकार की ओर से हार्दिक बधाई। आप देवभूमि हिमाचल पधारेंगे तो हमारी सरकार HPTDC द्वारा संचालित होटलों में आपके सत्कार की बेहतर व्यवस्था करेगी। देवभूमि में आप सबका अभिनंदन।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की बुकिंग पर 2700 रुपए कैशबैक: बुक करके अगले महीने पेमेंट का ऑप्शन भी
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार व देवभूमि की जनता खिलाड़ियों का अभिनंदन करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा खिलाड़ी प्रदेश में घूमने आते हैं तो इसकी उन्हें बहुत खुशी होगी। गौरतलब है कि हॉकी से लेकर कुश्ती व जेवलिंग जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks