शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। इस सब के बीच प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है। आज रविवार को चौंतड़ा में आयोजित जनसभा में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि संक्रमण के मामलों में कुछ इजाफा हुआ है। अगर संक्रमण नहीं रुका तो फिर से सूबे में बंदिशें लगाई जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर दरक उठी पहाड़ी: पशुओं को चराने गए युवक ने बचाई सबकी जान
बकौल सीएम जयराम ठाकुर, लिहाजा, लोग कोविड नियमों की पालना करते हुए स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें। राज्य सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ा प्रयास कर रही है। इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष को अपने निशाने पर रखा कि प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं ने कोरोना संकट में भी राजनीतिक लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोर्ड पर छोटा लिखा था BJP नेता का नाम, पेंटर की पेमेंट रोक दी!
उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जनता खुद जवाब देगी। 50 साल तक हिमाचल में सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अस्पतालों में महज पचास वेंटिलेटर की ही व्यवस्था की थी। इनमें भी आधे खराब थे। भाजपा सरकार ने महज एक साल में पांच सौ वेंटिलेटर स्थापित किए हैं। सात सौ और वेंटिलेटर स्वीकृत हो चुके हैं। प्रदेश भर में 12 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के बाद 28 और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks