हिमाचल कांग्रेस चीफ राठौर के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, हुई धक्कामुक्की

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कांग्रेस चीफ राठौर के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, हुई धक्कामुक्की


मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले हो रहे यह चुनाव सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों के लिए किस भी लिटमस टेस्ट से कम नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही दलों के नेता मंडी संसदीय क्षेत्र कि जनता को अपने अपने स्तर पर लुभाने में जुट गए हैं। इस सब के बीच मंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित सरकाघाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सामने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम का नया नवेला हेलीकाप्टर नहीं झेल पाया मौसम की मार: करानी पड़ी आपात लैंडिंग

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी उभर कर सामने आई और कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की के बीच जमकर नारेबाजी की। स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई थी कि राठौर को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और उन्होंने माइक पकड़कर कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। बताया गया कि कार्यक्रम एक निजी होटल में था। कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर, पवन कुमार और रंगीला राम राव के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराब पीकर दो फौजियों ने मचाया उत्पात- पुलिस आई थाने ले गई

बता दें कि राठौर अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार सरकाघाट पहुंचे थे। कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेता रंगीला राम राव सहित अन्य ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राठौर जैसे ही मंच पर बैठे, रंगीला राम राव और प्रदेश युकां के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। माहौल गर्म हो गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शौच के लिए लॉकअप से बाहर निकला चोर खिड़की से भागा- थाने में हडकंप

राठौर को माहौल शांत करवाने के लिए माइक पकड़ना पड़ा। उन्हें यह तक कहना पड़ा कि वह किसी भी पार्टी नेता की ताकत देखने नहीं आए हैं बल्कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक सूत्र में बांधकर मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ