कांगड़ा: 18 घंटे की सघन तालाशी के बाद भी धर्मशाला के सुधेड़ से लापता हुए 7 साल के बच्चे का कोई पता नहीं चला है। प्रशासन अब तालाशी के लिए ड्रोन की भी मदद ले रही है। धर्मशाला पुलिस की टीमें डीएसपी बलदेव की अगुवाई जंगलों में ड्रोन की मदद से अभीनक्ष की तलाश में लगे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस जिले में डाक विभाग में निकली 100 भर्तियां: 31 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि
साथ ही स्थानीय लोग, परिजन और होम गार्ड के जवान भी तालाश में जुटे हैं। बता दें कि 7 साल का अभिनक्ष मानसिक तौर पर दिव्यांग है, जिस कारण परिजन उसे अपनी आंखों से कभी भी ओझल नहीं होने देते थे। अभिनक्ष की मां उसे हमेशा अपने साथ ही लेकर जाती थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क हुई जयराम सरकार: सूबे में एंट्री को लेकर बनाए नए नियम
अभिनक्ष के चाचा देवराज राय ने बताया कि अभिनक्ष को पानी बेहद आकर्षित करता था और उसके मां-बाप भी हमेशा इसी बात से डरते थे। गांव के पास से ही बनोई खड्ड भी गुजरती है, ऐसे में आशंका बनी रहती थी कहीं बच्चा कभी उस तरफ न जाए।
बीते कल हुई भारी बारिश से बनोई खड्ड में पानी का सैलाब उमड़ा था। यही वजह है कि अब बनोई खड्ड में ही सर्च अभियान चल रहा है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks