शिमला। हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। दरअसल, यहां पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश द्वारा फील्ड इंजीनियर के 64 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यार्थी 17 अगस्त तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम: फील्ड इंजीनियर
पदों की संख्या - 64
योग्यता: B.E/ B.Tech पास (एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिपिकेशन देखें)
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल
आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जुलाई
आवेदन की आखिरी तिथि: 17 अगस्त
सिलेक्शन प्रोसेस: गेट स्कोर कार्ड- 2021/2020/2019, ग्रुप डिस्कशन/ पसनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर
सैलरी: हर महीने 60,000 रुपए तक की सैलरी।
एप्लीकेशन फीस
- जनरल- 600 रुपए
- अन्य- कोई फीस नहीं
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks