चंबा। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के चलते 200 लोगों की जान जा चुकी है। इस सब के बीच प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के चंबा जिले से सामने आई है। जहां पर बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का जानी नुकसान यहां पर नहीं हुआ। वहीं, पशु चराने के लिए गया हुआ एक युवक भी कई लोगों की जान का रखवाला बना।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोर्ड पर छोटा लिखा था BJP नेता का नाम, पेंटर की पेमेंट रोक दी!
बताया गया कि अगर पशुओं को चराने गया युवक लोगों को सचेत न करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले की उप तहसील धरवाला की बलोठ पंचायत में पेश आया। जहां पर अचानक से हुए लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ी दरकने से पत्थर नीचे गिरने शुरू हो गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नशा ही नशा: लाखों रूपए के चरस और चिट्टे के साथ अरेस्ट हुए दो युवक- एक भाग गया
इस दौरान वहां पशुओं को चराने आए उमी नामक एक युवक ने ऐसा होता देखा तो वहां मौजूद लोगों कि इस बारे में सचेत कर दिया। जिसकी वजह से लोगों को पहाड़ी के दरकने के बारे में पता चल गया। बताया गया कि आज ही के दिन पंचायत में कोरोना टेस्टिंग कैंप लगा था। इसके कारण लोगों का आना जाना जारी था। ऐसे में अगर ओमी लोगों को सचेत ना करता तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks