सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी हद तक काबू में है। हालांकि, इस बीच सूबे के अलग-अलग इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली वृद्धि देखने को भी मिली है। इस सब के बीच प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में वैक्सीनेशन ड्राइव को भी काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस सब के बीच सूबे के सिरमौर जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक 18 वर्षीय लड़की का कोरोना वैक्सीन लगवाने के 6 घंटे के भीतर ही निधन हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन: मलबे के नीचे तीन दबे - एक की गई जान
बताया गया कि यहां स्थित धारटीधार की कांडो कांसर पंचायत में 18 वर्षीय बेटी उमा देवी पुत्री सलेंद्र सिंह की अचानक से जान चली गई। बताया गया कि सोमवार को तकरीबन 3 बजे पीएचसी भरोग में मृतक उमा ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी। इसके बाद वो अपने मामा के घर चली गई। वहां से घर लौटने तक भी उमा पूरी तरह स्वस्थ थी। उसने अपने मामा के घर पर खाना भी खाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से बाहर जा रही टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकराई, ड्राइवर नहीं बचा, 12 पहुंचे अस्पताल
वहीं घर पर तबियत बिगड़ने के बाद उसे रात 8 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर उमा को ददाहू अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नाहन के लिए रेफर कर दिया गया। यहां मेडिकल कॉलेज में 18 साल की उमा का निधन हो गया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे चल रहे दो पैदल युवक पर चढ़ी बेकाबू पिकअप; एक नहीं बचा, दूसरा भर्ती
अस्पताल से जुड़े सूत्रों द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पीएचसी में तकरीबन 186 लोगों को वैक्सीन लगी थी। इसमें मृतक युवती की मां भी शामिल थी। वैक्सीन के बाद अपने मामा के घर जाने के दौरान आशा वर्कर भी साथ ही थी। लेकिन वो पूरी तरह से ठीक नजर आ रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए राजनीति शुरू, बेटी के लिए दिल्ली घूम आए जल शक्ति मंत्री
इस विषय पर सीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया गया कि मृतक युवती ने हाल ही में जमा दो की शिक्षा पूरी की थी। परिवार कांडो कागड गांव का रहने वाला है। मृतक युवती के पिता खेती-बाड़ी से गुजर-बसर करते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks