हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के सुजानपुर उपमंडल में एक 22 वर्षीय युवक की घर की छत पर से गिरने की बजह से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शातिर ने महिला को दिया ऐसा झांसा कि लग गई 4,00,000 रूपए की चपत- पढ़ें रिपोर्ट
वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल मे लाई जा रही है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक युवक अपने घर के साथ लगते गांव समोना में एक मकान की छत पर कुछ काम कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वे जमीन पर गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक ने पेट पालने के लिए सिले थे जूते: अब 70 साल बेटा भी कर रहा वही काम
आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीरपुर मेडकल कॅालेज रेफर कर दिया गया। लेकिन इस दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस द्वारा इस घटना के संदर्भ में छानबीन की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks