ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में एक 53 वर्षीय शख्स पर सांड ने ऐसा हमला किया कि उसकी जान चली गई। बताया गया कि सांड के हमले से घायल शख्स को इलाज के लिए PGI भी ले जाया गया था लेकी उसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP में बड़ी फूट: एक साथ 18 पदाधिकारियों ने दे दिया इस्तीफ़ा- पढ़ें रिपोर्ट
मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी डंगोली के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हफ्ते भर पहले एक अगस्त को डंगोली में आवारा सांड ने स्वर्ण सिंह पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह प्राचीन महादेव मंदिर के गेट के पास ऊना हमीरपुर हाईवे पर कहीं जा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से भागी हिन्दू लड़की निकाह कर बनी शाजिया, अब बोली- हिंदू धर्म में लौटना है
इसके बाद सांड के हमले में घायल स्वर्ण सिंह को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके चंगुल से छुड़ाया और तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद फॉरेन स्वर्ण सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात स्वर्ण सिंह की मौत हो गई।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks