कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब सूबे के किसी जिले से आतम्हात्या का मामला ना रिपोर्ट किया जाता हो। इस सब के बीच प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित बैजनाथ उपमंडल से एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
जहां पर स्थित धानग गांव में एक पेड़ पर से एक 60 वर्षीय शख्स का शव बरामद किया गया है। मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छात्रा को कॉलेज के कमरे में बंद कर सटा दी बंदूक, जांच में निकली नकली; युवक गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे व बहू के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान भीम बहादुर धानग के वार्ड नंबर सात में स्वजन के साथ करीब दो महीने से रह रहा था। वह मजदूरी का कार्य करता था। शव झुग्गी-झोंपड़ी से थोड़ी दूरी पर एक पेड़ पर मिला। थाना प्रभारी बैजनाथ ओपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks