हिमाचल: शराब पीकर दो फौजियों ने मचाया उत्पात- पुलिस आई थाने ले गई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शराब पीकर दो फौजियों ने मचाया उत्पात- पुलिस आई थाने ले गई


ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की सेवा करने वाले दो फौजियों समेत तीन युवकों के सिर पर शराब का नशा कुछ ऐसा चढ़ा, जिसे पुलिस लॉकअप में ही उतारना पड़ा। बताया गया कि इन तीनों लोगों ने शराब के नशे में तोडफ़ोड़ की, जिसकी वजह से विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ बाधमाना के राहुल ठाकुर ने शनिवार रात्रि एक निजी होटल में कमरा लिया और दो अन्य दोस्तों के साथ कमरे में चला गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शौच के लिए लॉकअप से बाहर निकला चोर खिड़की से भागा- थाने में हडकंप

रात को तीनों ने मिलकर शराब पी और फिर तीनों का आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया। इसी दौरान युवकों ने कमरे की एलईडी सहित अन्य सामान तोड़ दिया और लड़ते-लड़ते होटल परिसर में आ गए। तीनों युवक नीरज कुमारी निवासी पंजाब, निषाद ठाकुर निवासी जसवां एवं राहुल ठाकुर निवासी बाधमाना नशे में पूरी तरह धुत थे और होटल में रखें कुर्सियां टेबल तोड़ने लगे और मालिक के साथ गली गलौच करने लगे, जिस पर मालिक ने तुरंत सुचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता: 4 किलो चरस के साथ हरियाणा के तीन तस्कर अरेस्ट

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो फौजियों सहित एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने दो फौजियों सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामला दजऱ् कारवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ