कुल्लू। लाहुल-स्पीति के तोजिंग नाला में आई बाढ़ में बहे बीआरओ के जेई का शव नौ दिन बाद बरामद कर लिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, खोजी कुत्तों की मदद से लापता बीआरओ के जवान राहुल पांडे की देह को ढूंढ लिया गया है। वो 28 जुलाई को बाढ़ में लापता हो गए थे।
दो लोग अभी भी हैं लापता
सर्च ऑपरेशन में बीआरओ व प्रशासन ने खोजी कुत्तों की मदद लेने का फैसला लिया था। सेना के दो खोजी कुत्ते तोजिंग नाला के चप्पे-चप्पे को छान रहे थे। चाचा ने मृतक की पहचान की है। दो लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से तलाश किया जा रहा है। दूसरी ओर ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ में बहे चार लोगों का अभी कोई पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः कपड़े-जूते सब उतार कर नंगा हुआ शख्स और खड्ड में कूद गया- टूट गई सांसें
गौरतलब है कि आईटीबीपी, बीआरओ व होमगार्ड जवान तोजिंग नाले के साथ-साथ कुल्लू के ब्रह्मगंगा में लापता 7 लोगों की तलाश में जुटे हुए थे। करीब तीन दिन पहले लाहौल घाटी में जनजीवन सामान्य हो गया था। जानकारी के मुताबिक सीमा सड़क संगठन में दिवंगत राहुल कुमार कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात थे। उम्मीद की जा रही है कि बाकी लापता शव भी जल्द ही बरामद हो जाएंगे। इसमें बीआरओ के दो अन्य जवान भी लापता हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks