बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बनेर में एक कार के अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया कि ये पांचों युवक घूमने के लिए मनाली जा रहे थे। वहीं, हादसे की पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: जनवरी में ही भर दिया था पिछले साल का चालान, कोर्ट ने फिर भी भेज समन
इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि हादसे का शिकार हुए युवक दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। इस बीच जैसे ही कार बनेर के पास पहुंची एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की।
इस घटना में गाड़ी के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहमद सदाव पुत्र शबीर मोहमद अदनान मोहमद पुत्र कासिब मुहम्द दोनो निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक का हृदयघात से हुआ निधन: राजकीय सम्मान के बाद बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति अदनान मोहमद की गंभीर हालत को देखते हुए नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गाड़ी के चालक मोहमद सादव के अनुसार उनकी गाड़ी का इंजन अचानक बंद हो जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़की।
पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर आगमी छानबीन शुरू कर दी है। एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए नालागढ़ अस्पताल रैफर कर दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks