ऊना। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक मुस्लिम समुदाय के युवक पर हिमाचली लड़की को भगाने का आरोप लगा था। दरअसल, जिले के उपमंडल अम्ब से उक्त युवती 20 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती घर से आइटीआइ में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए अम्ब बाजार आई और उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बादल फटने से लापता पूनम पंडोह डैम में मिली- बेटे का पता नहीं, 11 दिन से लापता
उसी शाम युवती के पिता के मोबाइल पर एक फोन आया और उस पर किसी युवक ने बताया कि युवती उसके साथ है। लेकिन मोबाइल पर आए नंबर को जब एक एप के जरिये जांचा गया तो यह नंबर किसी मुस्लिम युवक का निकला। युवक कलीम मुस्लिम समुदाय से संबंधित था तो इस बात को लेकर कुछ हिंदु संगठन भी बिफर पड़े थे। इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी विवाद उठा था।
पंजाब में मिली लड़की, पति ने खोल लिया है सैलून
इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि गायब हुई युवती को पुलिस ने खरड़ (पंजाब) से ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती ने घर से जाने के बाद 26 जुलाई को मुजफ्फरनगर की अदालत में एक युवक के साथ शादी भी कर ली है और पति के साथ खरड़ में किराये के कमरे में रह रही थी।
उसके पति ने वहीं खरड़ में सैलून खोल रखा है। बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस शनिवार शाम को युवती व उसके पति को खरड़ से अम्ब थाना में जैसे ही पहुंची तो इसकी सूचना पाकर उसके स्वजन भी वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वायरल वीडियो: HRTC बस में जुआ खेल रहे कर्मचारी नेता- क्या कार्रवाई होगी?
इसके बाद मामले की भनक हिंदु धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो वह भी पुलिस थाना पहुंच गए। स्वजनों सहित उन लोगों भी युवती को पुरानी बातें छोड़ कर घर वापस चलने के लिए मनाते रहे। लेकिन युवती ने उनकी एक न सुनी और अपने पति के साथ ही जाने की बात पर अड़ी रही। स्वजनों द्वारा बेटी को मनाने का क्रम रात 11 बजे तक चलता रहा। लेकिन वह पति को छोड़कर स्वजनों के साथ जाने को राजी न हुई।
युवती बालिग है कानून के अनुसार वह कहीं भी रह सकती है
इसी बीच पुलिस ने युवती के मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज करवाए। लेकिन युवती अपनी कही बातों पर अडि़ग थी और उसने मजिस्ट्रेट के सामने भी स्वजनों के साथ न जाकर अपने पति के साथ रहने की बात कही। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवक कलीम जिससे उक्त युवती शादी कर चुकी हैं।
यह सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह यहां जिला हमीरपुर के बड़सर मैहरे में सैलून में काम करता था। वह दोनों एक-दूसरे को काफी महीनों से अच्छी तरह से जानते थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से भाग गया था 16 वर्षीय, दोस्त से फोन पर कहा- लखनऊ में हूं; चंडीगढ़ में पकड़ाया
लॉकडाउन लगने पर वह यहां से चला गया था। लेकिन वह दोनों लगाकर संपर्क में थे। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि युवती ने अपने स्वजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया और अपने पति के साथ रहने की बात कही है। युवती बालिग है कानून के अनुसार वह अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks