शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के 4000 पदों को भरने की कवायद काफी दिन से चल रही है लेकिन किसी ना किसी अड़ंगे के वजह से इन पदों पर भर्ती निकाले जाने के संबंध में होने वाला आखिरी निर्णय लंबा खिंचता चला जा रहा है। जिसके बाद अब इस संबंध में ताजा अपडेट सामने आई कि शिक्षकों की भर्ती का मामला वित्त महकमे की आपत्तियों से फंस गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक माह बाद शिक्षा विभाग को कई आपत्तियां लगाकर वित्त महकमे ने फाइल लौटा दी है।
सीएम जयराम ने किया था बजट में वादा
ऐसे में अब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अब शिक्षक भर्ती के प्रस्ताव के जाने के आसार भी बहुत कम हो गए हैं। गौरतलब है कि सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने बजट भाषण के दौरान चार हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी।
शिक्षा विभाग ने जून में इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर वित्त महकमे को मंजूरी के लिए भेजा था। प्र्रस्ताव के तहत सीधी भर्ती के अलावा कुछ पद बैचवाइज और कुछ पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरी: 50 से अधिक पदों पर भर्ती को मांगे आवेदन, 17 अगस्त है लास्ट डेट
टीजीटी, जेबीटी, सीएंडवी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, पैट, ड्रांइग शिक्षक, तबला प्रशिक्षक और कॉलेज प्रवक्ताओं के पद भरे जाने हैं। पीईटी, ड्राइंग शिक्षकों और तबला प्रशिक्षकों की काफी समय के बाद भर्ती की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा के तहत टीजीटी, जेबीटी और सीएंडवी के करीब 2500 पद भरे जाने हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जल शक्ति विभाग में निकली बड़ी भर्ती, इन पदों के लिए करें आवेदन
शेष पदों को उच्च शिक्षा के तहत भरा जाना है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने पर मामले को मंत्रिमंडल से मंजूरी के लिए भेजा जाना था, लेकिन वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर कई आपत्तियां लगा दी हैं। इन आपत्तियों को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग को समय लगेगा। ऐसे में शिक्षक भर्ती की तैयारियों में जुटे लोगों का इंतजार और बढ़ गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks