पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में काम करने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन और सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनियों में से एक पीजीसीआईएल ने हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न रीजन के अंतर्गत आने वाले राज्यों में संचालित इकाईयों में अप्रेंटिस की 1110 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन रिक्तियों में आईटीआई अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और एचआर एग्जीक्यूटिव शामिल हैं।
ऐसें करें आवेदन
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पीजीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट, powergridindia.com पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पीजीसीआईएल द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जल शक्ति विभाग में निकली बड़ी भर्ती, इन पदों के लिए करें आवेदन
पीजीसीआईएल की वेबसाइट, powergridindia.com पर आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.org और portal.mhrdnats.gov.in (पदों के अनुसार अलग-अलग) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद आवंटित रिजस्ट्रेशन नंबर के साथ उम्मीदवार पीजीसीआईएल के पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।
इस लिंक से देखें पीजीसीआईएल अप्रेंटिस 2021 विज्ञापन
इस लिंक से करें अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 सितंबर और चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितंबर।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरी: 50 से अधिक पदों पर भर्ती को मांगे आवेदन, 17 अगस्त है लास्ट डेट
इस लिंक से करें पीजीसीआईएल अप्रेंटिस 2021 के लिए आवेदन
जानें योग्यता
- आईटीआई अप्रेंटिस – सम्बन्धित ट्रेड/विषय में आईटीआई।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस – डिप्लोमा (सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस – बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)
- एचआर एग्जीक्यूटिव – पर्सोनेल मैनेजमेंट/ पर्सोनेल मैनेजमेंट एण्ड इंडस्ट्रियल रिलेशन में एमबीए (एचआर)/एमएसडब्ल्यू/पीजी डिप्लोमा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks