कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में सावन के महीने में बहुत से लोगों को सांप के डसने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी कड़ी में अकेले ही प्रदेश के कांगड़ा जिले में अबतक छः लोगों की सर्पदंश के कारण मौत दर्ज की गई है। इस बीच एक और मामला जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत आती घलौर पंजायत के गांव गाहलियां से रिपोर्ट किया गया है। जहां घर के भीतर सोई हुई एक 16 वर्षीय लड़की को सांप ने डस लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः विदेश में नौकरी का झांसा दिया फिर अश्लील वीडियो की धमकी देकर की 3.80 लाख ठगे
नाबालिग की तबियत बिगड़ता देख परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा लेकर पहुंचे। जहां उसने इलाज के दौरान बीते कल यानी वीरवार को दम तोड़ दिया। मृतक नाबालिग की पहचान शिवानी पुत्री शुभकर्ण के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की 2 युवतियों समेत कुल 4 लोग हेरोइन की बड़ी खेप संग पकडाए, लाखों में है कीमत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते बुधवार देर रात की है जब एक सांप ने शिवानी को उसके ही घर में शिकार बना लिया। बता दें कि हाल ही में शिवानी ने जमा दो की परीक्षा पास की थी और अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए कालेज में एडमिशन लेनी थी। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सांप के डसने की वजह से लड़की की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks