कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक कम हो गई है। हालांकि, इस सब के बीच बीते कुछ दिनों में सूबे के अलग-अलग जिलों ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश सरकार अभी से ही कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। वहीं, सूबे के भीतर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड्ड में बहा 7 वर्षीय मानसिक दिव्यांग घर से सौ मीटर दूर ही मिला, पानी की तरफ होता था आकर्षित
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा जनता को लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं। इसके बावजूद भी वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई सारे लोग कोरोना पॅासिटीव पाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह की बातें घर कर गई हैं। इस सब के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पंखे की कुंडी से झूल गई 14 साल की लड़की- भाभी ने देखा तो उड़े होश
जहां जिले के एसपी विमुक्त रंजन अपने परिवार सहित एक बार फिर कोविड-19 से ग्रसित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी रंजन को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। बावजूद इसके वे एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब एसपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हर कोई इस बारे में चर्चा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में मिला बच्ची का सिर, ढारे से उठा ले गया था आदमखोर तेंदुआ
वहीं, जिले स्थित घिरथोली स्कूल में एक अध्यापिका सहित दो छात्र कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित के 34 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 20 लोग कोरोना को मात देने में भी सफल हुए हैं। वहीं, कोरोना के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बता दें कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 46,524 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 45,229 मरीज कोविड-19 वायरस को मात देने में सफल हुए है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks