छह साल है पीड़ित लड़के की उम्र:
पीड़ित लड़के की उम्र छह साल है। लड़के की मां ने बताया कि वो मूल रूप से झारखण्ड की रहने वाली है। पति ट्रक ड्राइवर हैं और तीन बच्चे हैं। छोटे बेटे की उम्र 6 साल है। वीरवार को जब पति घर से डयूटी पर जा रहे थे तो छोटा बेटा (6) उनके साथ बाहर तक चला गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में अनर्थ हो जाता: लटक गई सवारियों से भरी बस- आगे थी 300 मीटर खाई
इसी बीच एक महिला ने घर आकर बताया कि उसके बेटे के साथ गलत काम हो रहा है। वो तुरंत ही महिला के साथ उसके घर की तरफ गई। उसने पाया कि मेरठ के रहने वाले अंबुज कौशिक उर्फ गोल्डी ने उसे पकड़ा हुआ है और अप्राकृतिक ढंग से यौनाचार करने का प्रयास कर रहा है। बच्चा डरा सहमा सा रो रहा था।
मां ने लगाया गंभीर आरोप:
मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। आईपीसी की धारा-377 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि गरीब प्रवासियों के बच्चों को ही ऐसी हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: वरुण को एक करोड़ का इनाम और SP की नौकरी भी, बोले- टोक्यो से लौट आऊंगा डलहौजी
गौरतलब है कि हाल ही में सब्जी मंडी में काम करने वाले करीब 11 साल के बच्चे को रुपयों का लालच देकर 9 लोगों ने कुकर्म किया था। चाइल्ड लाइन के माध्यम से मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसमें पुलिस ने तुरंत ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks