कांगड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आई है। मामला कांगड़ा जिले के उपमंडल डमटाल का है। वहीं, मृतक की पहचान पाल सिंह, निवासी गांव आलमपुर जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बस में चढ़ने के बाद से लापता है 16 वर्षीय युवक, परिजन परेशान
बता दें कि पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि मोहटली रैंप टू डमटाल रेलवे ट्रैक के मध्य एक शव पड़ा हुआ है। छानबीन में पता चला कि व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं, मृतक के मानसिक रूप से परेशान रहें की भी खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ सकती है पाबंदी, जानिए CM जयराम ने बढ़ते कोविड केस पर क्या कुछ कहा...
हालांकि, पुलिस टीम मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं रेलवे चौकी प्रभारी दविंद्र सिहं ने लोगों से आग्रह किया है कि रेलवे ट्रैक से आने जाने के बजाय अन्य रास्तों का प्रयोग करें। रेलगाड़ी ट्रैक पर चलने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks