नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी दूसरे राज्यों की तर्ज पर अपने विधायकों को वेतन और भत्तें ज्यादा दिलाने का फैसला किया है। अब तक वेतन और भत्तों को मिलाकर सिर्फ 54 हजार रूपए प्राप्त करने वाले दिल्ली के विधायकों को आने वाले समय में यह बढ़कर 90 हजार रूपए हो जाएंगे। हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली कैबिनेट के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाती है तो ही यह वेतन वृद्धि संभव हो सकेगी।
जाने कहां के विधायकों को मिलता है कितना वेतन
देशभर में अब तक इस तरह के टॉप राज्यों में तेलंगाना राज्य है। यहां के विधायकों को मिलने वाले वेतन और भत्तों की बात की जाए तो यह कुल मिलाकर 2,50,000 रूपए प्रतिमाह मिलता है। सैलेरी 20,000 रूपए तो 2,30,000 रूपए अलाउंसेज ही मिलता है जोकि प्रतिमाह ढाई लाख रूपए होता है।
यह भी पढ़ें: डॉ राजीव बिंदल ने अपनी ही सरकार पर दागे तीखे सवाल: मंत्री बिक्रम सिंह ने दिया जवाब
इसके बाद सबसे ज्यादा वेतन व भत्ते प्राप्त करने वाले विधायकों में उत्तराखंड राज्य के एमएलए हैं। इन सभी को 30 हजार की सैलरी और बाकी भत्ते आदि मिलाकर 1,98,000 रूपए मिलते हैं जोकि देश में दूसरे नंबर पर आते हैं। इसी तरह से तीसरे नंबर के राज्य में हिमाचल प्रदेश राज्य आता है। इस राज्य के विधायक को सब कुछ मिलाकर हर माह ये राशि 1,90,000 रूपए होती है।
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकियों पर पक्ष-विपक्ष एकजुट: मंत्रियों के साथ झंडा फहराएंगे कांग्रेस विधायक





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks