हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले स्थित दाडला पंचायत में ब्यास नदी के साथ बहती पुंग खड्ड में एक अधेड़ उम्र के आदमी का शव बरामद हुआ है। इस बात की जानकारी पंचायत के उप प्रधान ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर नीचे पानी में गिरी पिकअप- सवार थे तीन लोग, एक की गई जान
वहीं, पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर से मृतक के कपड़े, जूते और एक छाता भी बरामद किया है। फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही पुलिस को मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधित कागज पत्र मिला है। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से करीब 75 फीट नीचे नदी के किनारे यह शव मिला है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली ट्रक ड्राइवर के बेटे ने देश को दिलाया ओलंपिक पदक: पूरे देश को है गर्व
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर कपड़े नहीं थे।। उक्त व्यक्ति ने अपने कपड़े एक स्थान पर खोल कर रखे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि उक्त शख्स कौन है, कहां का रहने वाला है और वे किस मकसद से यहां आया हुआ था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आस-पास के किसी पुलिस थाने में व्यक्ति के गुमशुदा होने की शिकायत तो दर्ज नहीं की गई है। ताकी जल्द से जल्द मामले को सुलझाया जा सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks