हिमाचल: सुनसान सड़क पर हाथ दिखा मांगी लिफ्ट, डीजल भरवाते ही ले भागा ट्रक; देखता रह गया ड्राइवर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सुनसान सड़क पर हाथ दिखा मांगी लिफ्ट, डीजल भरवाते ही ले भागा ट्रक; देखता रह गया ड्राइवर

कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 22 वर्षीय युवक ने पहले तो ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। उसके बाद मौके का फायदा उठा कर फलों से भरा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को दी। मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जम्मू से जालंधर जा रही थी ट्रक:

वहीं, पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस में दी शिकायत में ट्रक चालक सर्वजीत सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी थेनड़ा तहसील गड़दीवाल पंजाब ने बताया कि वह ट्रक नंबर PB07 VB2255 में जम्मू से फल भरकर जालंधर जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सवारियों को लेकर जा रही बस सड़क से उतरी- बुलानी पड़ गई JCB

इस दौरान रास्ते में एक अंजान युवक जिसकी उम्र 22 -23 साल है उसने उससे लिफ्ट मांगी और कहा कि उसे पंजाब स्थित मुकेरियां जाना है। इस पर उसने उक्त युवक को अपने ट्रक में बिठा लिया। इस बीच जब वे डमटाल स्थित नरूला पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए रूका। 

डीजल भरवाने गया तब तक में ट्रक गायब:

डीजल भरवाने के बाद उसने ट्रक सड़क पर खड़ा कर दिया और डीजल की पर्ची लेने पेट्रोल पंप पर गया और जब वे डीजल की पर्ची लेकर वापिस आया तो ट्रक वहां पर नहीं था। सर्वजीत का आरोप है कि जिस लड़के को उसने रास्ते में लिफ्ट दी थी वही उसका ट्रक चोरी कर के ले गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: 14 तक बिगड़ा रहेगा- इन सात जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ