कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हैरान करने वाला ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक को पहले तो विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पैसे ऐंठे गए। इसके बाद युवक को आरोपितों ने यह कह कर ब्लैकमेल किया की उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। अगर उसने पैसे खाते में नहीं डाले तो वे उसे वायरल कर देंगे। जिस पर युवक परिवार व समाज के डर से आरोपितों के खाते में पैसे किश्तों में डालता गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में मिला बच्ची का सिर, ढारे से उठा ले गया था आदमखोर तेंदुआ
इसके बावजूद भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आए और वे लगातार उसे खाते में पैसे डालने के लिए दवाव डालने लगे। अंत में परेशान होकर युवक ने इंदौरा पुलिस में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की संगीनता से जांच करने में जुटी हुई है। पीड़ित युवक की पहचान विशाल सिंह निवासी गांव घेटा के तौर पर हुई है।
अश्लील वीडियो बना ली है और अगर खाते में पैसे नहीं डाले तो वायरल कर देंगें
पुलिस में दी शिकायत में विशाल ने बताया कि उसने बैहरीन (विदेश) से होटल मैनेजमैंट का कोर्स किया है। उसने बताया कि चार महीने पहले उसे 8802437714 मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॅाल पर बात कर रहे शख्स ने कहा कि अगर आप विदेश में जाना चाहते हैं या उधर स्थित किसी लोकल होटल में काम करना चाहते हैं तो हम आपको बढिया नौकरी दिला सकते हैं। जिस पर उन्होंने उसे एक होटल में मिलने के लिए भी बुलाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: SP साहब ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई और दोबारा कोरोना हो गया
जब वह होटल में पहुंचा तो उसे फोन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता को पूरा करने के लिए 9660455600 पर ऑनलाइन 12000 रुपए डालने को कहा। जिस पर विशाल ने उन पर भरोसा करते हुए खाते में पैसे डाल दिए और फिर उन्होंने उसे मिलने को कहा लेकिन वे मिलने के लिए आनाकानी करने लगे। इसके बाद विशाल ने आरोपितों को उसके पैसे वापस खाते में डालने को कहा। जिस पर आरोपितों ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और अगर उसने खाते में पैसे नहीं डाले तो वे उसकी वीडियो को वायरल कर देंगें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की 2 युवतियों समेत कुल 4 लोग हेरोइन की बड़ी खेप संग पकडाए, लाखों में है कीमत
विशाल ने बताया कि समाज और घर वालों के डर से अलग-अलग किस्तों में उनके खाता नंबर 112412131146 में भी 3 लाख 80 हजार रुपए डाल दिए लेकिन उन्होंने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और खाते में और पैसे डालने की डिमांड कर रहे हैं। जिस पर विशाल ने तंग आकर इस बात की शिकायत थाना इंदौरा में दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks