शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार यह हादसा शिमला जिले के तहत आते उपमंडल ठियोग के माईपुल के पास पेश आया। जहां पर एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही जान चली गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें घटनास्थल से रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के ऊर्जा मंत्री ने किया साफ़- कम नहीं होगी बिजली की दरें, बोले- देश में सबसे सस्ती बिजली दे रहे हम
बताया गया की यह हादसा सुबह के वक्त पेश आया, जब एक पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी नदी में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई पिकअप सोलन से नेरवा जा रही थी। हादसे के वक्त वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले शख्स का शव गाड़ी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पाया गया। वहीँ, स्थानीय लोगों ने 108 की सहायता से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए IGMC भिजवाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः पत्नी पर गंदी नजर रखता था दोस्त, बहस के बाद हुआ कुछ ऐसा कि ले ली जान
गाड़ी में सवार तीनों व्यक्ति नेरवा,चौपाल क्षेत्र के रहने वाले है। हादसे में घायलों की पहचान रोहित कुमार पुत्र काना सिंह गांव जनोग डाकघर ईडा़ नेरवी, दिपेंद्र ठाकुर पुत्र कृपाल सिंह गांव बगासन, नेरवा के रूप में हुई जबकि दलवीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव कुम्हड़ा डाकघर देवत , चौपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। वहीँ, इस हादसे के सम्बन्ध में मामला मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्तम के लिए भिजवा दिया है। वहीँ, इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks