हिमाचल: बजरी से लदी पिकअप नदी में गिरी- एक की चली गई जान, एक पहुंचा अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बजरी से लदी पिकअप नदी में गिरी- एक की चली गई जान, एक पहुंचा अस्पताल


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमता नजर नहीं आ रहा है। इस कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के सिरमौर जिले स्थित राजगढ़ से सामने आ रही है। 

यहां सोलन- यशवंतनगर-छैला मार्ग पर नेरीपुल में शुक्रवार को बजरी से लदी पिकअप खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और एक घायल हुआ। घायल को इलाज के लिए अपस्ताल ले जाया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में अनर्थ हो जाता: लटक गई सवारियों से भरी बस- आगे थी 300 मीटर खाई

पुलिस द्वारा इस हादसे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पिकअप एचपी 63ए-1273 जोकि यशवंतनगर से बजरी लेकर ठियोग के गांव बलघार की तरफ जा रही थी नेरीपुल के ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी ढांक से लुढ़क गई। 

गिरि नदी में गिरने पर गाड़ी के परखचे उड़ गए। पिकअप में सवार 40 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी ठियोग, बलगार की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय चालक हंसराज निवासी बलघार घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: वरुण को एक करोड़ का इनाम और SP की नौकरी भी, बोले- टोक्‍यो से लौट आऊंगा डलहौजी

मिली जानकारी के मुताबिक़ घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (पीएचसी) बलग में प्राथमिक उपचार देने के उपरांत सिविल अस्पताल ठियोग रेफर कर दिया गया है। 

गिरि नदी में पानी काफी होने से स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्त के उपरांत प्रदीप के शव को गिरि नदी से बाहर निकालकर सड़क में पहुंचाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया गया। हेड कांस्टेबल हेमंत चौहान के अनुसार पोस्टमार्टम करने के उपरांत प्रदीप के शव को स्‍वजन को सौंप दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ