CM जयराम का नया नवेला हेलीकाप्टर नहीं झेल पाया मौसम की मार: करानी पड़ी आपात लैंडिंग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम का नया नवेला हेलीकाप्टर नहीं झेल पाया मौसम की मार: करानी पड़ी आपात लैंडिंग


मंडी/बिलासपुर:
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नया नवेला रूसी हेलीकॉप्टर/चॉपर खराब मौसम की मार नहीं झेल पाया और एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी दौरे से शिमला लौट रहे थे।

आनन फानन में पहुंचा सरकारी अमला:

शिमला लौटने के दौरान अचानक से मौसम ख़राब होने लगी और मौसम इतना अधिक बिगड़ गया कि हेलीकॉप्टर का शिमला तक पहुंच पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद बिलासपुर के लुहणू मैदान में आपात लैंडिंग करवाई गई।


रविवार होने की वजह से सरकारी अमला छुट्टी पर था। मुख्यमंत्री के एमरजेंसी लैंडिंग की खबर सुनते ही अधिकारियों के होश उड़ गए।आनन फानन में पूरा सरकारी अमला लुहणू मैदान पहुंचा।

डीसी की गाड़ी से रवाना हुए CM:

इसके बाद सीएम डीसी की गाड़ी से शिमला रवाना हुए। इस मौके पर डीसी पंकज राय, विधायक सुभाष ठाकुर, डीएसपी राजकुमार, एसडीएम रामेश्वर, एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य मौजूद रहे।


गौरतलब है कि रूस मूल की स्काई वन कंपनी के इस चॉपर का नाम एमआई 172 है। इसे पांच लाख 10 हजार रुपये प्रति घंटे की दर पर लीज पर लिया गया है। इस हेलीकाप्टर में कुल 18 सीट हैं और आपात स्थिति में राहत बचाव कार्य के लिए यह मंगाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ